फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: रोडवेज परिचालक व बाइक सवार में विवाद, पुलिस जांच में जुटी

Tue, 18 Nov 2025 12:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लखीमपुर डिपो के संविदा परिचालक व शहर का एक बाइक सवार युवक के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो के परिचालक आशीष कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि यूपी 31 बीटी 0848 बस का संचालन धौरहरा-लखनऊ मार्ग पर करता है। सोमवार दोपहर करीब 12:10 बजे राजापुर चौराहे पर यात्रियों को बस में बैठा रहा था। तभी बाइक सवार आया और गाली देने लगा। सरकारी कैश वाले बैग को लूटने की कोशिश की। विरोध पर बायें हाथ की उंगली पर काट ली। बैग छीना झपटी में उसको बस के नीचे खींच लाया और बाइक चढा दी, जिससे पैर में चोट लग गई।
वहीं, खीरी टाउन रोड स्थित कुंज बिहारी कॉलोनी निवासी जीतू वर्मा ने पुलिस को बताया कि वह किसी काम से राजापुर चौराहे पर गया था। बाइक खड़ी करने को लेकर रोडवेज कंडक्टर से विवाद हो गया। कंडक्टर ने चालक के साथ मिलकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद चालक और परिचालक वहां से फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। सदर कोतवाल राजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें