खीरी टाउन। खाना देने को लेकर पति-पत्नी में हुए विवाद में साले ने जीजा के भाई को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल ओयल में भर्ती कराया है।
कस्बा खीरी के मोहल्ला सैयद वाड़ा निवासी मोहम्मद आलम का बुधवार की देर रात उनकी पत्नी से खाना देने को लेकर विवाद हो गया। जिस पर पत्नी ने अपने मायके फोन कर घर वालों को बुला लिया। घर वालों के आते ही मोहम्मद आलम से विवाद होने लगा। विवाद इतना बढ़ गया कि मोहम्मद आलम की पत्नी के भाई छोटू ने गोली चला दी।
जो मोहम्मद आलम के भाई आफताब आलम के सिर को छूती हुई निकल गई। गोली लगने से आफताब आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे खीरी थाना प्रभारी हेमंत लाल ने घायल आफताब आलम को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। आरोपी मौके से भाग गए। खीरी पुलिस जांच में लग गई है। संवाद