फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मितौली में लंबित प्रकरणों को जल्द निपटाएं

विज्ञापन
मितौली तहसील में अधिकारियों के साथ मौजूद कमिश्नर रोशन जैकब। संवाद
विज्ञापन
मितौली। कमिश्नर रौशन जैकब सोमवार को लखीमपुर विकास भवन के सभागार में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों संग बैठक कर मितौली तहसील पहुंचीं। उन्होंने यहां करीब एक घंटा रुककर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में कमिश्नर ने पांच साल से लंबित प्रकरणों को समयबद्ध व त्वरित गति से निपटाने, धारा 80 के लंबित वाद को समय सीमा के अंतर्गत निस्तारित करने के लिए कहा। कानूनगो वार लंबित रिपोर्ट की समीक्षा कर पैमाइश, बंटवारे और वरासत के मुकदमों को निपटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जिन मुकदमों में आदेश आ जाए, उनको रजिस्टर व खतौनी में तत्काल चढ़ाया जाए।
अंश निर्धारण में कोई दिक्कत होने पर तहसीलों में हेल्प डेस्क बनाई जाए। स्टांप, जीएसटी, विद्युत, व्यापार कर और बैंक की आरसी के मिलान कराए जाने के भी निर्देश दिए। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्य प्रकाश मिश्र की अगुवाई में अधिवक्ताओं ने कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर 15 दिन से तहसीलदार की तैनाती न होने की शिकायत की। कमिश्नर ने जल्द ही तहसीलदार की तैनाती कराने की बात कही। इस दौरान एडीएम संजय सिंह, एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय, सीओ शमशेर बहादुर सिंह व नायाब तहसीलदार अखिलेश मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें