फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार, डायरिया पीड़ित छह बच्चे अस्पताल में भर्ती, एक रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बारिश के मौसम में बुखार और डायरिया जैसी बीमारियां बच्चों के लिए मुसीबत बन गईं है। आए दिन बच्चे इनकी चपेट में आकर जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। रविवार को भी छह बच्चे चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती हुए। बुखार आने पर फूलबेहड़ क्षेत्र निवासी मोहित मिश्रा का दस वर्षीय पुत्र अंशुल, भीरा के त्रिकोलिया निवासी ओम प्रकाश की दो वर्षीय पुत्री लक्ष्मी देवी और नौ माह की पुत्री रामदेवी, बनिका गांव निवासी रमाकांत की 10 वर्षीय पुत्री जूली और शहर की गांधीनगर कॉलोनी निवासी रमाकांत की चार वर्षीय पुत्री मानवी और डायरिया होने पर नीमगांव निवासी शिवरतन की 11 वर्षीय पुत्री हिमांशी को जिला अस्पताल में भर्ती हुए। हालत गंभीर होने पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। इस दौरान मानवी की नाजुक हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें