पलिया में आयोजित तीज महोत्सव में महिलाओं के साथ तहसीलदार।
पलियाकलां। भारतीय मानवाधिकार पलिया इकाई की तरफ से तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें नारी सशक्तिकरण पर चर्चा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए।
निघासन रोड स्थित एक होटल में आयोजित तीज महोत्सव की शुरूआत मुख्य अतिथि तहसीलदार आरती यादव और हरदीप कौर मांगट ने दीप जलाकर की। महिलाओं ने सामूहिक नृत्य, भांगड़ा, बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम पेश किए गए। सामूहिक खेलों का भी आयोजन किया गया। तहसीलदार आरती ने नारी सशक्तीकरण पर विचार रखे। कार्यक्रम में पर्यावरण व पौधरोपण के लिए सभी महिलाओं को एक-एक प्लान दिया गया, इसके तहत वह कार्य करेंगी।
कार्यक्रम का संचालन आयोजक समाजसेविका ममता जायसवाल ने किया। इस दौरान महोत्सव आयोजक ममता जायसवाल, रेखा जायसवाल, अभिलाषा अग्रवाल, सविता तिवारी, रत्ना बाजपेई, तनुजा सिंह, माया जायसवाल, लक्ष्मी जायसवाल मौजूद रहीं। संवाद