गोला गोकर्णनाथ। अलीगंंज कस्बे के अलीगंज-बिजुआ मार्ग पर डंपर से कुचलकर साइकिल सवार दिव्यांग अशफाक अली की मौत हो गई है। कार्रवाई की मांग कर रहे ग्रामीणों ने हंगामा काटा।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के ग्राम अलिया पुर निवासी 30 वर्षीय दिव्यांग अशफाक अली अपने भतीजे शेखू अली के साथ साइकिल से ट्यूबवेल के इंजन का सामान लेने अलीगंज जा रहा था। बिजुआ रोड पर निजी स्कूल के पास बिजुआ की तरफ से आ रहे डंपर ने साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर जा गिरे। इतने में ही डंपर से कुचलकर अशफाक की मौत हो गई। हादसा होते ही ग्रामीण में घटनास्थल पर एकत्र हो गए और कार्रवाई की मांग करने लगे।
मौके पर पहुंची अलीगंज पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। पुलिस ने डंपर को को कब्जे में लेकर चालक अरशद अली निवासी नौगवां पकड़िया जनपद पीलीभीत को हिरासत में लिया है।