फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकलांगता को मात देने वाली प्रशिक्षु शिक्षिका सम्मानित

Wed, 12 Aug 2015 07:11 PM IST
बांकेगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विकलांगता के बावजूद अपने बुलंद हौसले से मंजिल हासिल करने वाली विकलांग युवती को रोटरी क्लब छोटी काशी ने बुधवार को एक समारोह में सम्मानित किया। बांकेगंज बीआरसी पर आयोजित इस विशेष समारोह की अध्यक्षता रोटरी क्लब डायरेक्टर माता प्रसाद केडिया ने की। वक्ताओं ने प्रशिक्षु शिक्षिका की मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छा शक्ति की सराहना की।
विज्ञापन

 मैलानी के गांव सलावत नगर निवासी मीनू पांडे को बचपन में तेज बुखार आने के बाद डॉक्टर के गलत इंजेक्शन लगाने से पूरे शरीर में लकवा मार गया था। विकलांगता के बावजूद भी मीनू कठिन परिस्थितियों को पार कर शिक्षिका बनी। अमर उजाला ने इसकी खबर 24 जुलाई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर को पढ़कर रोटरी क्लब छोटी काशी गोला गोकर्णनाथ ने प्रशिक्षु शिक्षिका को सम्मानित करने का निर्णय किया। इसी कड़ी में क्लब अध्यक्ष विनोद गोयल, सचिव मुकेश कुमार और अन्य पदाधिकारियों ने बीआरसी में एक भव्य समारोह आयोजित कर प्रशिक्षु शिक्षिका मीनू पांडे को एक प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रोटरी क्लब छोटी काशी के कोषाध्यक्ष सुखपाल सिंह, आनंद गुप्ता, डायरेक्टर प्रेम बिहारी लाल, मनोज गोयल, सौरभ गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, पंकज सक्सेना, पंकज सिंह, प्रशिक्षु शिक्षक शिक्षिकाएं मोहम्मद राशिद, केके वर्मा, नीरज वर्मा, अंजू सिंह, विक्रमपाल सिंह तोमर, रमेश यादव, अमित वर्मा, माधुरी शर्मा, नम्रता त्रिपाठी, आशीष मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें