लखीमपुर-खीरी। मोतीपुर स्थित जिला अस्पताल में दिव्यांगजनों के प्रमाणपत्र बनाए जाने के लिए विगत कई वर्षों से प्रत्येक सोमवार को विशेष कैंप का आयोजन किया जाता है। सप्ताह में केवल एक दिन कैंप लगने के कारण सोमवार को दिव्यांगजनों की भारी भीड़ रहती है। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। सीएमओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए यह शिविर अब सप्ताह में दो दिन लगवाने की बात कही है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि अब दिव्यांगजन पहचानपत्र कैंप सप्ताह में दो दिन आयोजित किया जाएगा। यह कैंप प्रत्येक सोमवार के साथ ही हर बृहस्पतिवार को भी लगाया जाएगा। इससे भीड़ का दबाव कम होगा और दिव्यांगजनों को अधिक सहज, सम्मानजनक और सुविधाजनक वातावरण में अपना पहचानपत्र बनवाने का अवसर मिलेगा। संवाद