पलिया के एक होटल में छापेमारी के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत : विभाग
पलियाकलां। क्षेत्र के कई होटलों में खाद्य विभाग की टीम ने पहुंचकर वहां के किचन व रेस्टोरेंट को चेक किया। जांच करने के दौरान सामग्री, उपयोग की विधि व मानकों को खाद्य विभाग की टीम ने देखा। कई होटलों में कुछ कमियां मिलीं तो उनको एक सप्ताह के अंदर कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।
खाद्य विभाग के सहायक आयुक्त विजेंद्र कुमार शर्मा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी पलिया अभिषेक कुमार सिंह व खाद्य सुरक्षा अधिकारी नत्थू सिंह ने विभागीय टीम के साथ जागीर होटल, निरवाना होटल व साइन होटल में पहुंचे। खाद्य सुरक्षा अधिकारी पलिया अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि जिन होटलों में गंदगी मिली है, वहां उसे ठीक करने के लिए कहा गया है। संवाद