सिलाई प्रशिक्षण के नाम पर एक फर्जी संस्था के कुछ लोगों द्वारा कई बालिकाओं को ठगने का मामला प्रकाश में आया है। बालिकाएं कई दिनों सेेेे कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर काट रहीं थीं। आरोप है कि संपूर्णानगर थाना अंतर्गत परसपुुर चौकी पर तैनात एक सिपाही ने कार्रवाई करने के बजाए उल्टा आरोपी का पक्ष लेते हुए उनको ही धमकाया और समझौतेे का दबाव बनाया। परेशान बालिकाओं ने मंगलवार को सीओ से कार्रवाई की मांग की। जिस पर उन्होंनेे संपूर्णानगर एसओ को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।
सीओ को दिए गए पत्र में ग्राम नगला मरौचा निवासी कुलजीत कौर, संदीप कौर, सुनकरण, कल्पना, शीला, राजदीप कौर, कमलजीत कौर, शिवा देवी, पूजा, कल्पना, सावित्री, प्रीती, रजविंदर कौर, कुलदीप कौर, हरप्रीत कौर, कमलजीत कौर आदि ने कहा है कि संपूर्णानगर का बताकर ‘पर्यावरण फाउंडेशन’ के नाम से एनजीओ चलाने वाले कुछ लोगों ने उनको बताया कि इसमें तीन माह का कोर्स है और इसमें एक-एक सिलाई मशीन और डिप्लोमा दिया जाएगा। आरोप है कि झांसे में लेकर 101 रुपये प्रवेश फीस, 360 रुपये डिप्लोमा फीस के नाम से 30 लड़कियों से जमा करवा लिए गए। न ही प्रशिक्षण शुरू हुआ और न ही वह लौट कर आए। मालूम कराया तो पता चला कि प्रदेश में इस नाम से कोई संस्था है। बालिकाएं उनके घर पहुंची शिकायत की तो गाली गलौज की गई। इसके बाद दबाव पड़ा तो कुछ को सर्टिफिकेट दिए गए जो फर्जी निकले। इस मामले में कई बार संपूर्णानगर पुलिस से भी शिकायत की गई, पर कोई कार्रवाई करने की बजाए परसपुर चौकी के एक सिपाही ने उन्हें धमकाया और समझौता कर लेने को कहा। उन्होंने सीओ रामासरे से रुपये दिलवाने और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।