इस्लामनगर में स्वास्थ्य परीक्षण करती स्वास्थ्य कर्मियों की टीम। संवाद
अलीगंज। विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत पुनर्भूग्रंट के मजरा इस्लामनगर में स्वास्थ्य विभाग ने शिविर लगाया। यहां 60 मरीजों की जांच की गई। इसमें एक डिप्थीरिया का मरीज मिला है।
डिप्थीरिया के मरीज खुशनशील को ओयल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डिप्थीरिया मरीज होने के कारण आसपास रहने वाले लोगों की जांचकर दवाइयां दी गई। अलीगंज इलाके के पीएचसी मुस्तफाबाद की स्वास्थ्य टीम ने घर-घर पहुंचकर जांच की। जुकाम, बुखार और खांसी तथा जोड़ों में दर्द की दवाइयां दी गईं। इस टीम ने 60 मरीजों को देखकर दवाएं दीं। टीम में डॉक्टर सचिन वर्मा, सीएचओ अंशिका राज, एएनएम ज्ञान देवी, आशा शहनाज मिर्जा सहित तमाम लोग शामिल रहे।