फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘सात फरवरी तक फार्म करें फारवर्ड’

Wed, 03 Feb 2016 06:22 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डा.ओपी गुप्ता ने प्रधानाचार्यों को पत्र भेजकर बताया है कि दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना के तहत शिक्षण संस्थाओं द्वारा छात्रों के डाटा को वेरीफाई कर दिया गया है, लेकिन अग्रसारित नहीं किया गया है। ऐसे छात्रों के डाटा को अग्रसारित करने के लिए एक फरवरी से सात फरवरी तक अंतिम अवसर दिया गया है। डीआईओएस ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के ऑनलाइन भरे गए आवेदन पत्रों का सत्यापन एवं अग्रसारण निर्धारित तक कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में यदि कोई विद्यार्थी अग्रसारण न होने के कारण छात्रवृत्ति का लाभ पाने से वंचित रह जाता है तो इसके लिए संबंधित संस्था जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें