फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जनता को दिलाऊंगी मान, सम्मान और परिणाम’

Sun, 11 Dec 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
क‌िरन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 किरन जाटव ने प्रेसवार्ता कर नोटबंदी का किया समर्थन
विज्ञापन

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव को बताया राजनैतिक गुरू

जन जागरुक यात्रा के तहत जिले में आईं कर्तव्य राष्ट्र पार्टी की मुखिया और एससीएसटी आयोग की पूर्व सदस्य किरन आरसी जाटव ने रविवार को पीडब्ल्यूूडी गेस्टहाउस में पत्रकारों से मुलाकात की और पार्टी के गठन का उद्देश्य मान, सम्मान और परिणाम बताया। किरन जाटव ने कहा कि मान का मतलब संविधान का मान रखना, सम्मान का मतलब सभी धर्मों का सम्मान करना और परिणाम का मतलब है कि जनता से किए गए वादों को पूरा करना। उन्होंने नोटबंदी के निर्णय पर प्रधानमंत्री की सराहना करते हुए मुलायम सिंह यादव को अपना राजनैतिक गुरु बताया। किरन आरसी जाटव सपा सरकार में एससी एसटी आयोग की सदस्य रह चुकीं है। उन्होंने कहा कि सपा में रहकर जनता की सेवा नहीं कर पा रहीं थीं, इसलिए जुलाई में सपा पार्टी को छोड़ दिया। किरन जाटव का कहना है कि सूबे की जनता का किसी भी पार्टी पर भरोसा नहीं है, लेकिन मजबूरी वश वोट देती है। उन्होंने बताया कि कर्तव्य राष्ट्र पार्टी 2017 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। जनजागरुक रैली के बारे में बताया कि इसकी शुरूआत 21 नवंबर को हुई थी और इसका समापन 31 दिसंबर को दिल्ली में होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें