फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी पर भड़के

Sun, 03 May 2015 07:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी किए जाने पर नाराजगी जताते हुए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और बढ़ाए गए दामों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

छात्रसभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला ने कहा कि सपा केंद्र सरकार के हर जनविरोधी फैसलों का विरोध कर आंदोलन करेगी। उन्होंने सौ दिनों की केंद्र सरकार के निर्णयों पर भी सवाल उठाया। वहीं जिला महासचिव प्रवीन यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की योजनाओं से प्रभावित होकर सपा में नौजवानों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। भाजपा के ‘झूठ’ के बल पर कुछ नौजवान भटक गए थे लेकिन अब सभी नौजवान यह जान गए हैं कि सपा ही उनकी हितैषी पार्टी है। इस दौरान यूथ ब्रिगेड के जिला महासचिव योगेंद्र सिंह उर्फ बंटी, दानिश अली, सर्वजीत सिंह, अर्पित मिश्रा, फैज हासिम, विवेक यादव, राजन तिवारी, अमित वर्मा, शिवांक अवस्थी, विनय निगम, सुवेक तिवारी समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें