भीषण गर्मी में फंगल इंफेक्शन का बढ़ा खतरा
भीषण गर्मी त्वचा संबंधी बीमारियों की वजह बन रही है। लगातार निकलने वाले से फंगल इंफेक्शन हो रहा है। तेज धूप में निकलने से हाथ, गले एवं चेहरे पर लाल चकत्ते पड़ रहे हैं, जिनमें खुजली और जलन होती है। त्वचा रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि धूप से बचें और सूती कपड़े पहनने के साथ तरल पदार्थ सेवन ज्यादा करें।
ये भी पढ़ें- दो लड़कियों की प्रेम कहानी: युवती को तांत्रिक के पास ले गई मां-बेटी, तंत्र-मंत्र से युवक बनाने का झांसा और...
जिला अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ की ओपीडी में सोमवार को 120 मरीज पहुंचे। इसमें करीब 25 प्रतिशत मरीज फंगल इंफेक्शन से पीड़ित थे। जबकि अन्य मरीज घमौरियां, लाल चकत्ते आदि की समस्या से पीड़ित थे। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपेंद्र गौतम बताते हैं कि गर्मियों में पसीना आना आम बात है, लेकिन इसके कारण न सिर्फ त्वचा को नुकसान पहुंचता है, बल्कि फंगल इंफेक्शन होने की समस्या भी बढ़ जाती है।