फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिगड़ी दिनचर्या बढ़ा रही डायबिटीज के मरीज

Thu, 13 Nov 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या की वजह से डायबिटीज (मधुमेह) के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल में भी ऐसे मरीज आ रहे हैं। चिकित्सकों उन्हें दवा के साथ परामर्श दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि पौष्टिक भोजन और व्यायाम करने से स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के जेरियाट्रिशियन डॉ. शिखर वाजपेयी ने बताया कि शारीरिक गतिविधि भी इन बीमारियों से बचाव का अहम हिस्सा है।
रोजाना कम से कम 30 मिनट की वॉक, योग या हल्की कसरत बीपी को नियंत्रित रखने में मदद करती है। बताया कि जिन लोगों का वजन अधिक होता है, उनमें डायबिटीज का खतरा दोगुना बढ़ जाता है।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने बताया कि तनाव भी डायबिटीज लिए हानिकारक है। वृद्धों में यह बीमारी बढ़ रही है।
एक उम्र के बाद लोग डायबिटीज का शिकार हो जाते हैं। ऐसे काफी मरीज उनके पास आ रहे हैं। नियमित व्यायाम और वजन नियंत्रण बहुत जरूरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें