फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानचंद हॉकी क्लब और कृषक समाज यलो विजयी

Sat, 17 Dec 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो गोला गोकर्णनाथ।
विज्ञापन
hocky - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
54वां कृषक समाज प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट शुरू
विज्ञापन

नगर के कृषक समाज इंटर कॉलेज में शुरू हुए 54वें प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के पहले दिन ध्यानचंद हॉकी क्लब और कृषक समाज इंटर कॉलेज की यलो टीम विजयी रही है।
कॉलेज के मैदान पर टूर्नामेंट के पहले दिन पहला मैच ध्यानचंद हॉकी क्लब और डीएएचए बहराइच के बीच खेला गया, जिसमें कड़े मुकाबले के बाद दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। अंपायरों के निर्णय के आधार पर पेनाल्टी शूट आउट प्रणाली के तहत ध्यानचंद हॉकी क्लब टीम 3-1 से विजयी रही। पहले मैच में एमके कूरिया और अरशद ने अंपायरिंग की। कमेंट्री आशीष पांडे ने की। टेक्निकल टेबुल पर राजेंद्र कुमार और राजर्षि शुक्ला रहे। 
विज्ञापन

दूसरा मैच कृषक समाज की यलो और ग्रीन टीम के बीच खेला गया, जिसमें कृषक समाज की यलो टीम ने विजय हासिल की। इस मैच में कुमार भारत और अरशद ने अंपायरिंग की। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व स्टांप कमिश्नर डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, रामबहादुर वर्मा, सूर्य प्रकाश सिंह, सतीश चंद्र बाजपेयी, सुशील मिश्र, लखपतिराम वर्मा, श्याममूर्ति शुक्ल, राजेश गिरि, सरोज वर्मा, रामनरेश वर्मा, राममूर्ति शुक्ल, नरेंद्र बहादुर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में आज
प्रादेशिक हॉकी टूर्नामेंट के दूसरे दिन पहला मैच ध्यानचंद हॉकी क्लब और हॉकी स्टेडियम शाहजहांपुर, दूसरा मैच हॉकी क्लब इटावा और कोहनूर हॉकी क्लब पीलीभीत, तीसरा मैच कृषक समाज इंटर कॉलेज गोला और डीएचए गोरखपुर के बीच खेला जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें