फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिली तो शहर में लौट आई रौनक

Tue, 16 Dec 2014 11:55 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद मंगलवार को सुबह से आसमान साफ रहा।
विज्ञापन

खिलकर धूप निकली, इससे लोगों को राहत मिली।  इसके बावजूद बर्फीली हवाओं का कहर दिन भर जारी रहा। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी नहीं हुई। सुबह से मौसम खुशनुमा होने के कारण शहर में पूरे दिन रौनक रही। बाजार में चहल-पहल बढ़ गई।
खिली धूप निकलने के बावजूद बर्फीली हवाएं चलने से सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ है। मंगलवार को भी अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 08.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सूरज ढलते ही गलन अचानक बढ़ गई। दिन भर लोग गुनगुनी धूप सेंकते रहे तो शाम को रजाइयों में दुबकने को विवश हो गए। धूप निकलने से मंगलवार को जनजीवन सामान्य रहा। लेकिन शाम होते ही शहर में सन्नाटा पसरा नजर आने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैलानी। दो दिनों तक हुई बारिश के बाद मंगलवार को धूप खिली। छतों पर लोगबाग, महिलाएं और बच्चे धूप सेकते नजर आए। बाजार में भी दो दिनों के बाद चहल-पहल दिखाई दी और दो दिनों बाद दिन में सर्दी से राहत मिली। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें