फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस : रूट डायवर्ट किए, पार्किंग स्थल चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। धनतेरस पर शहर की बाजारों में भीड़ उमड़ने के कारण यातायात व्यवस्था और आवागमन सुचारु रूप से चलाने के लिए प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन/पार्किंग की व्यवस्था की गई है। शहर के प्रमुख बाजारों के मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को पूर्ण रूप से प्रतिबंधित किया गया है। कुछ मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित किए गए मार्ग संकटादेवी चौराहे से सदर चौराहा, थरवनगंज, अस्पताल तिराहा तक चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन (ई-रिक्शा), बाइक का संचालन पूर्ण रूप से बंद रहेगा। लोग पैदल ही बाजार में प्रवेश कर सकेंगे। इसी तरह हीरालाल धर्मशाला से सदर चौराहा, हमदर्द चौराहा, मिश्राना चौराहा, कम्पनी बाग तिराहा तक सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन (ई- रिक्शा), बाइक पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। गुरु गोविंद चौक से सौजन्या चौराहे तक सभी प्रकार के चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन (ई- रिक्शा) पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे। टीएसआई निर्मलजीत यादव ने बताया कि बाजार में भारी भीड़ उमड़ने के चलते सभी प्रकार के वाहनों पर प्रतिबंध लगाया गया है। लोग पैदल बाजार में आ जा सकते हैं।
इन मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू
एलआरपी से ओवरब्रिज, संकटादेवी, मेला मैदान से सैधरी बाईपास तक एवं संकटा देवी चौराहे से पंडित दीनदयाल चौराहा, मेला मैदान से मिदनियागंज तक, देवकली रोड़ से भंसड़िया रेलवे क्रासिंग तक मार्ग वन-वे रहेगा। इसके अलावा सीतापुर रोड़, गोला रोड, महेवागंज एवं अलीगंज रोड से आने वाले समस्त प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया वाहन (ई- रिक्शा) आदि एलआरपी, राजापुर चौराहा, सलेमपुर कोन से प्रवेश से करेंगे। पंडित दीनदयाल चौराहा, भंसड़िया क्रासिंग, मिदनियागंज, सैधरी बाईपास से समस्त प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया वाहन (ई- रिक्शा) पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
रोडवेज बस अड्डा से गुरु गोविंद सिंह चौक, लोहिया भवन, कचेहरी तिराहा, डीसी रोड़ होते हुए सौजन्या तिराहा के लिए आवागमन रहेगा। इसी तरीके राजापुर, सौजन्या की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के चार पहिया, तीन पहिया, (ई- रिक्शा) रोड़वेज बस डीसी रोड़, कचेहरी, लोहिया भवन, जीआईसी, गुरूगोविन्द सिंह चौक होते हुए बस अड्डे के लिए जाएंगे।
यहां बनाए गए अस्थाई पार्किंग स्थल
शहर में पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोग सड़क किनारे ही बेतरतीब वाहन खड़ा कर देते हैं। लिहाजा धनतेरस पर वाहनों के लिए अस्थाई पार्किंग की व्यवस्था की गई है। टीएसआई निर्मलजीत यादव ने बताया कि विलोबी हाल मैदान, पॉवर हाउस व गांधी विद्यालय के पास खाली स्थान पर, रेलवे स्टेशन/स्टेशन के सामने खाली स्थान, संकटा देवी चौराहे के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप के खाली स्थान पर वाहनों को पार्क किया जाएगा।
‘शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए धनतेरस वाले दिन प्रमुख बाजार और मार्गों पर वाहनों की आवाजाही को बंद किया गया है। कुछ मार्गों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई है। इसके अलावा तिराहों/चौराहों, मुख्य मार्गों पर पुलिस के साथ यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी और सिविल ड्रेस में महिला पुलिस गश्त करेगी। कोबरा व मोबाइल टीमों द्वारा पेट्रोलिंग की जाएगी, ताकि त्योहार सकुशल सम्पन्न कराया जा सके।’
विज्ञापन

- संदीप सिंह, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें