फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धम्म ध्वज स्थापना दिवस मनाया गया

Fri, 08 Jan 2016 10:04 PM IST
मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ अंबेडकर मेमोरियल संस्थान और भारतीय बौद्ध महासभा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व धम्म ध्वज स्थापना दिवस के मौके पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें तमाम श्रद्धालुओं ने शिरकत की। शोभायात्रा का नेतृत्व धम्म गुरु धम्मपाल ने किया। शोभायात्रा डॉ अंबेडकर चौराहे से शुरू होकर डॉ अंबेडकर पार्क इस्लामाबाद (ब्लाक गेट) में सभा के रूप परिवर्तित हो गई।
विज्ञापन

धम्म गुरु धम्मपाल ने विश्व शांति के लिए बौद्धधर्म को श्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि बुद्ध के मार्ग पर चलकर ही विश्व शांति स्थापित हो सकती है। इसके अलावा अन्य वक्ताओं ने बुद्ध के उपदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।  इस मौके पर धम्माचार्य गोधन लाल अटल, उदयवीर आजाद, रामनाथ गौतम, सियाराम दिनकर, सियाराम दास, अरुण, कन्हैयालाल शास्त्री, सिरदार, रामचंद्र, संघपाल जौहर, राजकिशोर, बेंचेलाल, देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें