फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने आहुतियां डालकर पुण्यलाभ अर्जित किया

Sat, 04 Mar 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मोहम्मदी।
विज्ञापन
yag - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
श्री महारुद्र यज्ञ एवं विराट सनातन धर्म सम्मेलन
विज्ञापन

श्री महारुद्र यज्ञ एवं विराट सनातन धर्म सम्मेलन के छठे दिन आयोजित  यज्ञ में लोगों ने आहुतियां दीं।  इसके बाद रात्रि में रासलीला हुई। 
 ग्राम बगरेठी में आयोजित श्रीमहारुद्र यज्ञ के छठे  दिन नैमिष धाम से आए आचार्य विनयानंद शास्त्री एवं वैदिक मंडल ने वेद मंत्रों का उच्चारण कर यज्ञ  संपंन कराया। जिसमें मुख्य यजमान नन्हें सिंह सहित करीब 125 यजमानों ने भक्ति भाव के साथ आहुतियां दी। इस दौरान तमाम भक्तजनों ने यज्ञशाला की परिक्रमा  कर पुण्यलाभ अर्जित किया। रात में  वृंदावन से आए कलाकारों एवं गोपियों ने बहुत सुंदर नृत्य एवं झांकियों की प्रस्तुति और कालीदह की लीला का भव्य मंचन किया। दिन में 2 बजे से 5  बजे तक कथावाचक केशवराम ने  महाभारत का प्रसंग सुनाया और विनीत शास्त्री ने हनुमान चालीसा मे जय हनुमान ज्ञान गुरु सागर जय  कपीश तिहुं लोक उजागर के प्रसंग पर चर्चा की। इसके अलावा आशिष जी ने सूर्य पुत्र कर्ण का प्रसंग सुनाया।
विज्ञापन

 इस मौके पर लोकेंद्र प्रताप सिंह, शेखर सिंह भोलू,  नवाब सिंह,  द़ृगपाल सिंह,  राजपाल सिंह, राकेश  सिंह, गन्ना सहकारी समिति के अध्यक्ष हितेंद्र सिंह, उमेश सिंह एडवोकेट,  रामकुमार मुनीम, सुरेन्द्र  सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें