फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, भक्तों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक

Mon, 27 Jul 2026 02:48 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

बरेली में नाथ नगरी जलाभिषेक समिति ने सोमवार को बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर में सामूहिक रुद्राभिषेक और भस्म शृंगार का आयोजन किया। इससे पहले श्यामगंज से भव्य शोभायात्रा निकली। इसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।  
 
विज्ञापन
बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर में जुटे श्रद्धालु - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली में नाथ नगरी जलाभिषेक समिति की ओर से तीसरे चरण में सोमवार को बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर में विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक एवं भव्य भस्म शृंगार का आयोजन किया गया। सुबह यात्रा का शुभारंभ समिति के उपाध्यक्ष धर्मेश अग्रवाल के निर्देशन में श्यामगंज स्थिति मंदिर पर गणेश पूजन एवं नाथ नगरी चालीसा के पाठ के साथ हुआ। 

विज्ञापन


घंटा, शंख और नगाड़ों की गूंज के साथ निकली जलाभिषेक शोभायात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा कालीबाड़ी, संजय कम्युनिटी हॉल, रामपुर गार्डन, प्रभा टॉकीज, कैंट और बी.आई. बाजार मार्ग से होती हुई बाबा धोपेश्वर नाथ मंदिर पहुंची। इस दौरान पूरे मार्ग में वातावरण ॐ नमः शिवाय और भक्तिमय भजनों की मधुर धुनों से शिवमय बना रहा।

यात्रा के दौरान जगह-जगह दिव्य जागृति संस्था, प्राचीन कालीदेवी मंदिर चाहबाई समिति, मनोकामना मंदिर समिति, अध्यात्म संस्था और विश्व जागृति मिशन समिति सहित कई धार्मिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भक्तों ने किया सामूहिक रुद्राभिषेक 
मंदिर प्रांगण पहुंचकर पंडित आशुतोष शर्मा एवं साधु-संतों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार व महामृत्युंजय मंत्र के जाप के साथ सामूहिक रुद्राभिषेक प्रारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने तांबे के पात्रों से गंगाजल, दूध एवं अन्य पवित्र सामग्रियों से शिवलिंग का अभिषेक किया। इसके बाद ऋतु फल, फूल एवं भस्म से भगवान भोलेनाथ का मनमोहक शृंगार कर भव्य आरती की गई और भक्तों में प्रसाद वितरण हुआ। 

समिति के मीडिया प्रभारी मनोज देवल ने जानकारी देते हुए बताया कि जलाभिषेक कार्यक्रम के चौथे चरण में आगामी तीन अगस्त सोमवार को बाबा मढ़ीनाथ मंदिर पर विशाल सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा के दौरान ब्रजवासी लाल अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, कपिल गुप्ता, अनूप अग्रवाल, मनोज देवल, पंकज देवल, रोहित अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, प्रेमशंकर, अजय अग्रवाल, शोभित अग्रवाल, धर्मेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें