फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: विघ्नहर्ता के दर्शन को उमड़ रहे श्रद्धालुु

विज्ञापन
आनंद सिनेमा मार्ग पर आनंदेश्वर नाथ मंदिर में मनाए जा रहे गणेश उत्सव पर बड़ी संख्या में मौजूद श्
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गणेश चतुर्थी के मौके पर तीसरे दिन पंडालों में आरती और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इससे पहले रविवार देर शाम तक पंडालों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की और आरती में शामिल हुए।
विज्ञापन

आनंद सिनेमा मार्ग पर आनंदेश्वर नाथ मंदिर में गणेश उत्सव के आयोजन पर लोग रविवार शाम आरती में शामिल हुए। यहां मित्र मंडल कमेटी के गोपाल कश्यप, रामनरेश, आशीष, संदीप, मुकेश, राधाकृष्ण मौजूद रहे। सुबह-शाम हो रही आरतीः राजापुर मंडी परिसर में युवा गणेश उत्सव कमेटी द्वारा मनाए जा रहे गणेश महोत्सव में सजे पंडाल में श्री सिद्धिविनायक भगवान गणेश की प्रतिमा की भव्य सजावट की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंच रहे हैं। कमेटी द्वारा सुबह शाम आरती और प्रसाद वितरण किया जा रहा है।
आरती और कीर्तन का हुआ आयोजनः सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव के 14 वें वार्षिक उत्सव आयोजन, श्याम भक्त प्रहलाद राय चैरिटेबल ट्रस्ट गृहस्थी बिल्डिंग मेला रोड पर गणपति बप्पा के चरणों में भाव विभोर होकर श्रद्धालुओं ने कीर्तन व आरती की। आयोजक अरुण अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में भक्तगण व नगरवासी सपरिवार पहुंचकर भगवान गणपति का दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें