लखीमपुर खीरी। भाजपा कार्यालय पर बृहस्पतिवार को जिला कार्यसमिति की बैठक हुई, जिसमें मोदी एवं योगी सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए पदाधिकारियों को प्रेरित किया गया।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष शेष नारायण मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर हर वर्ग, हर समाज, हर क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है। जरूरतमंदों तक हितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है। इससे विपक्ष हताश और निराश है। इसलिए अनर्गल बयानबाजी कर सरकार को बदनाम करने के लिए कुचक्र रच रहे हैं। मगर, 2022 के चुनाव में सूबे की जनता इन सबको सबक सिखाएगी।
कुलभूषण सिंह ने जिले के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल संकटा देवी मंदिर, गोला का शिव मंदिर, लिलोटीनाथ, ओयल का मेंढक मंदिर के बारे में बताया। पदाधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों के बारे में जानकारी दी। संचालन जिला महामंत्री आशू मिश्रा ने किया। कार्यक्रम में जिला प्रभारी दिनेश तिवारी, जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, सभी विधायक, राजकिशोर मौर्य, शरद बाजपेई, श्यामजी पांडे, अभिषेक सिंह सोमू, रमेश चंद्र मिश्र, पालिका अध्यक्ष निरुपमा बाजपेई, दीपक पुरी, जितेंद्र साहनी, नरेंद्र सिंह, बृजेश सिंह रामजी दीक्षित सहित मंडल अध्यक्ष एवं मंडल व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहे।