फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाली हाथियों ने लाही और गन्ने की फसल रौंदी

विज्ञापन
नेपाली हा​थियों ने लाही की फसल रौंदी।
विज्ञापन
बांकेगंज। किशनपुर सेंक्चुरी में दो माह से डेरा डाले पांच नेपाली हाथी शनिवार रात जंगल से निकलकर मैलानी रेंज की सुल्तानपुर बीट जंगल आबादी से सटे पिपरा गांव के खेतों में फिर जा पहुंचे।
विज्ञापन

हाथियों ने पांच किसानों बिल्लू, गुड्डू, सचिन गिरंद और राम सनेही के खेतों में घुसकर लाही और गन्ना की फसल बर्बाद कर डाली। किसान बिल्लू के खेत में सिंचाई के लिए लगा पंपिंगसेट पलट दिया। जहां मौजूद ग्रामीणों और निगरानी टीमों ने शोर मचाकर पीपे बजाकर हाथियों को बमुश्किल किसी तरह खदेड़ा। खदेड़ने से गुस्साए हाथियों ने मेड़ों पर लगे कई पेड़ तोड़ डाले। इसके बाद हाथी फिर किशनपुर सेंक्चुरी जंगल की ओर चले गए। निगरानी टीमों के मुताबिक रविवार सुबह हाथियों की लोकेशन किशनपुर सेंक्चुरी जंगल में मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें