धरने पर बैठी नहिला की हालत बिगड़ी एम्बुलेंस से ले जाते स्वास्थ कर्मी
लखीमपुर खीरी। मोहम्मदी तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत मूड़ा गालिब में रखे 10 केवीए ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि के लिए न्याय समाज पार्टी के अध्यक्ष आदेश जोशी अपने परिवार और गांव वालों के साथ नसीरूद्दीन मौजी मैदान में धरना दे रहे हैं। जो पिछले पांच दिन से अनवरत जारी है। सोमवार को इनकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। इस पर महिला ने स्वयं अस्पताल जाकर दवा ली और फिर आकर धरने पर बैठ गई।
पिछले पांच दिन से आदेश जोशी पत्नी संगीता, दो बेटियों एवं पांच साल के बेटे के अलावा अन्य ग्रामीणों के साथ पिछले पांच दिन से धरना दे रहे हैं। इनकी मांग है कि 10 केवीए की जगह 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगवा जाय। कम क्षमता का ट्रांसफार्मर होने के कारण बार बार ट्रिपिंग होने के साथ ट्रांसफार्मर तक जल जाता है। ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीणों की अभी तक प्रशासन ने सुध नहीं ली है। सोमवार को अचानक संगीता पत्नी आदेश की तबीयत बिगड़ गई। इस पर एंबुलेंस से संगीता अस्पताल पहुंची और दवा लेकर पुन: धरने पर बैठ गई। संगीता ने बताया कि पांच दिन से धरना चल रहा है। मगर, किसी अधिकारी ने संज्ञान नहीं लिया। ग्रामीणों को निर्बाध बिजली आपूर्ति मुहैया कराने के लिए ट्रांसफार्मर न बदलने तक धरना जारी रहेगा।