धौरहरा/रमियाबेहड़। नवसृजित पढुआ थाने में धौरहरा की आठ, निघासन की 24 और तिकुनिया की एक ग्राम सभा को शामिल किया गया है। इस तरह पढुआ थाने का क्षेत्र 33 ग्राम सभाओं का होगा। हनुमंत लाल तिवारी पढुआ थाने के पहले इंचार्ज बनाए गए।
थाना क्षेत्र में कसावल, सिसैया, खरवाहिया नंबर दो, त्रिकोलिया, मोहबतिया बेहड़, बिनोरा के साथ ढखेरवा चौकी क्षेत्र की दुलही, नौवापुर, लखाही, चचरा, गौरिया, प्रमोधापुर, जम्हौरा, लखनियापुर गांव शामिल किए गए हैं। धौरहरा कोतवाली की मल्लबेहड़, रमियाबेहड़, सेमरी, चंदपुरा, रामनगर बगहा, अभयपुर, सुजानपुर और नैनापुर को शामिल किया गया है। इसके अलावा पढुआ चौकी के पढुआ, ढखेरवा नानकार, ढखेरवा खालसा, तेलियार, चंदैयापुर, सरपतहा, दरेरी, बैरिया, बबियारी, सेमरा बाजार को मिलाकर निघासन की 24 ग्राम सभाओं को पढुआ थाने में शामिल किया गया है। तिकुनियां कोतवाली की ग्राम सभा मंझरा पूरब भी पढुआ थाने में आएंगी। संवाद