फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक बोले- लोकतंत्र की शुचिता के लिए एसआईआर जरूरी; सपा मुखिया पर साधा निशाना

Thu, 11 Dec 2025 02:09 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को भाजपा कार्यालय में एसआईआर को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जैसे मन की शुद्धता के लिए योग जरूरी है, वैसे ही लोकतंत्र की शुचिता के लिए एसआईआर बहुत जरूरी है। 
विज्ञापन
पुलिस लाइन में पत्रकारों से बात करते डिप्टी सीएम बृजेश पाठक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक बृहस्पतिवार को लखीमपुर खीरी के दौरे पर पहुंचे। हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन मैदान पर उतरने के बाद दोपहर करीब 12:15 बजे वह भारतीय जनता पार्टी के देवकली रोड स्थित जिला कार्यालय पर पहुंचे। यहां पार्टी के सभी वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधियों समेत संगठन के लोगों के साथ एसआईआर की समीक्षा बैठक की। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जैसे मन की शुद्धता के लिए योग आवश्यक है, वैसे ही लोकतंत्र की शुचिता के लिए एसआईआर बहुत जरूरी है। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा मुखिया की अपनी संभावित हार को नजदीक आते देखकर अनर्गल बयानबाजी करते हैं। बिहार में एसआईआर के बाद चुनाव हुआ। वहां प्रचंड बहुत के साथ एनडीए की सरकार आई। लगभग 65 लाख ऐसे लोगों को मतदाता सूची से बाहर किया गया, जो अवैध मतदाता थे। चुनाव आयोग को भाजपा के कार्यकर्ता बीएलओ के माध्यम से मदद कर ऐसे घुसपैठियों को चिन्हित कर बाहर करवा रहे हैं। पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से हो रही है। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें