फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तैनाती गांव में, ड्यूटी कर रहे थे डॉयट में

Tue, 22 Dec 2015 11:52 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में अनियमितताओं का आरोप लगाकर डॉयट प्राचार्य डॉ मीरा त्रिपाठी के खिलाफ लिखापढ़ी कर रहे बीएसए डॉ ओपी राय का गुस्सा उस समय सामने आ गया, जब नवंबर महीने का वेतन रोके जाने के कारण आठ प्राथमिक शिक्षकों ने डॉयट से खुद को रिलीव करा लिया। शिक्षकों के रिलीव होते ही चौंकाने वाला खुलासा सामने आया कि सभी शिक्षक बिना किसी लिखित आदेश के अपने तैनाती स्थल वाले गांव के स्कूल को छोड़कर डॉयट में डटे थे। अब बीएसए डॉ ओपी राय भी कह रहे हैं कि मौखिक आदेश से आठ शिक्षक डॉयट में संबद्घ थे, इसलिए उनका वेतन रोका गया। अब वह तैनाती स्थल पर पहुंचेंगे, तब उनका वेतन निर्गत किया जाएगा।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी 2011 के अभ्यर्थियों की प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती की आठवीं और नवीं काउंसिलिंग बिना चयन समिति की बैठक बुलाए कराई गई, जिस पर बीएसए डॉ ओपी राय ने कड़ी आपत्ति जताते हुए शिक्षा निदेशक और डीएम समेत उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था। बीएसए ने इसे अनियमित करार दिया था।
मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग के आठ सहायक अध्यापकों को डॉयट प्राचार्य ने न सिर्फ रिलीव कर दिया, बल्कि उन्होंने इसे बीएसए की व्यक्तिगत खुन्नस करार दिया। डॉयट प्राचार्य डॉ मीरा त्रिपाठी का कहना है कि बीएसए ने डॉयट में संबद्घ सभी आठ शिक्षकों का नवंबर महीने का वेतन रोक दिया। जब शिक्षक बीएसए दफ्तर के लेखाधिकारी से मिले तो उन्होंने बीएसए के पास भेज दिया। बीएसए ने सभी शिक्षकों ने अपने मूल पदों पर लौटने का निर्देश दे दिया। डॉयट प्राचार्य डॉ मीरा त्रिपाठी ने खुद स्वीकार किया कि मजबूर होकर आठों अध्यापकों के अनुरोध को स्वीकार करते हुए रिलीव करना पड़ा, क्योंकि यह शिक्षक मौखिक आदेश पर डॉयट में तैनात थे। उनका कहना है कि इससे डॉयट में प्रशिक्षण व्यवस्था ठप हो जाएगी।
विज्ञापन

डॉयट से रिलीव होने वाले शिक्षक
क्रसं.   अध्यापक       विद्यालय        विकास खंड
1. मुकेश अवस्थी  प्रा.वि. ज्ञानसिंहपुरवा (बेहजम)
2. धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव प्रावि. रमवापुर (रमियाबेहड़)
3. अनिल बाजपेई   प्रावि. मुस्तफाबाद (बांकेगंज)
4. तनवीर आलम प्रावि. भटपुरवा (धौरहरा)
5. अभिषेक शुक्ला प्रावि. मढ़िया (बेहजम)
6. भूपेंद्र कुमार प्रावि. बैलहा (धौरहरा)
7. पियूष श्रीवास्तव उप्रावि. कल्लुआ (धौरहरा)
8. अपूर्व श्रीवास्तव प्रावि. सरेली (मितौली)
चार प्रवक्ता ही बचे डॉयट में
डॉयट प्राचार्य डॉ. मीरा त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों से संबद्घ आठ शिक्षकों के रिलीव होने के बाद अब डॉयट में सिर्फ चार प्रवक्ता ही बचे हैं, जिसमें सहायक अध्यापक रामऔतार मार्च में रिलीव हो जाएंगे। वर्तमान में करीब पांच सौ प्रशिक्षु शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस तरह डॉयट में प्रशिक्षण कार्य पूरी तरह ठप होने की संभावना है। फिलहाल इसे सुचारु करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें