कृषक दुर्घटना बीमा योजना अंतर्गत शहर के वाईडी कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पिछले पांच साल के मामलों में मृतक के आश्रितों से एक ही छत के नीचे तमाम कल्याणकारी योजनाओं के फार्म भरवाए गए। जिससे मृतक किसानों के आश्रितों को अपने पैरों पर खड़ा होने में मदद मिल सके।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद रवि प्रकाश वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने पीछे घूमकर देखा है। इससे किसान दुर्घटना बीमा योजना के 1026 के आश्रितों को अपने पैरों पर खड़ा करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम को आयोजित कर एक कदम आगे बढ़कर काम किया है। एक ही छत के नीचे इतनी योजनाओं से लाभांवित होने के लिए एक अच्छा अवसर है।
एडीएम संतोष कुमार ने कृषक दुर्घटना बीमा योजना सहित सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने पूनम व इंद्रावती निवासी निघासन को किसान पहचान पत्र प्रदान किया। कार्यक्रम में योजना अंतर्गत पिछले पांच वर्ष के मामलों में आश्रितों और परिवार के अन्य सदस्यों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं से जागरूक करने किया गया।
इस मौके पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकित अग्रवाल, समस्त तहसीलों के एसडीएम, तहसीलदार, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, विकास विभाग के अंतर्गत विकास खंड, समाज कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक विभाग, पिछड़ा वर्ग विभाग, विकंलाग विभाग, डीसीएनआरएलएम, एलडीएम, जिला पूर्ति विभाग, निर्वाचन संबंधी पंजीकरण व इपिक बनाने के लिए तहसील, आधार कार्ड बनाने के लिए निर्धारित एजेंसी, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे।