फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज भी घने कोहरे के आसार, ऑरेंट अलर्ट जारी

Mon, 29 Dec 2025 11:37 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में लगातार गिर रहा तापमान लोगों की दिनचर्या पर साफ असर डाल रहा है। सुबह और शाम के समय कोहरे की वजह से राहगीरों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। आवागमन करने वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से वाहनों चालकों को रेंग-रेंगकर चलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ऑरेंट अलर्ट जारी करते हुए मंगलवार को भीषण ठंड के साथ ही अत्यधिक घना कोहरा होने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही आने वाले पांच-छह दिनों तक ठंड बढ़ने का अनुमान जताया है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री, जबकि न्यूनतम पारा 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से गलन और सर्द हवाओं की वजह से लोग घरों में कैद रहे। ठंड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बाजारों में रौनक कम दिखाई देने लगी है। लोग जरूरी कामों के अलावा बाहर निकलने से बच रहे हैं। वहीं सर्द हवाओं से बचने के लिए लोगों को अलाव, हीटर व ब्लोअर का सहारा लेना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें