फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 2025 में घटे डेंगू-मलेरिया के मामले, गम्बूजिया को भी श्रेय

Fri, 31 Jul 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
शहर के एक तालाब में गम्बूजिया मछली डालते मलेरिया विभाग की लोग। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में डेंगू-मलेरिया के मामलों में बड़ी कमी दर्ज हुई। स्वास्थ्य विभाग मच्छर नियंत्रण के लिए किए जा रहे अन्य उपायों के साथ तालाबों और जलाशयों में गम्बूजिया (मॉस्किटो फिश) मछली छोड़े जाने को भी इसका श्रेय दे रहा है। यह मछली मच्छरों के लार्वा खाती है, जिससे उनकी संख्या नियंत्रित करने में मदद मिलती है।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2023 में मलेरिया के 298 और डेंगू के 305 मरीज सामने आए थे। वर्ष 2024 में मलेरिया के मामले बढ़कर 305 और डेंगू के 614 हो गए। वर्ष 2025 में दोनों बीमारियों के 68-68 मरीज चिह्नित किए गए। इस वर्ष अब तक मलेरिया के 52 और डेंगू के सात केस सामने आए हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी हरिशंकर ने बताया कि अभियान के तहत जिले के विभिन्न तालाबों में गम्बूजिया मछलियां छोड़ी जा रही हैं। इससे मच्छरों की संख्या नियंत्रित करने में फायदा मिल रहा है। मच्छर नियंत्रण के लिए अन्य उपाय भी किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें