फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: मिनी बैंक की ठगी के खिलाफ पीड़ितों का तहसील में प्रदर्शन

विज्ञापन
तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते पीड़ित खाताधारक।
विज्ञापन
बैंक के बाहर भूख हड़ताल की दी चेतावनी
विज्ञापन

खाताधारकों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
पलियाकलां। भीरा की भारतीय स्टेट बैंक की मिनी शाखा में रुपये जमा करने के बावजूद रुपये खातों में नहीं पहुंचे, तब से भीरा के खाताधारक परेशान हैं। इस बात को करीब दो माह होने को हैं। इसके विरोध में उपभोक्ता कई बार बैंक के बाहर प्रदर्शन कर चुके हैं, बावजूद इसके बैंक के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। परेशान उपभोक्ता मंगलवार को तहसील पहुंचे और नारेबाजी की। बाद में एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार आशीष कुमार सिंह को दिया। ज्ञापन में रुपये वापस न मिलने पर बैंक के बाहर धरना-प्रदर्शन और भूख हड़ताल की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया है कि भारतीय स्टेट बैंक की मिनी शाखा भीरा में बड़ी संख्या में लोगों ने रुपया जमा किया था। कई बार कहने के बावजूद उनकी पासबुक भी प्रिंट नहीं की जाती थी। आरोप है कि बैंककर्मियों की मिलीभगत से उक्त बैंक संचालक खाताधारकों का करोड़ों रुपये का गबन कर भाग गया। कई दिनों से खातेधारक बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि अगर उनका रुपया वापस नहीं होता है तो सभी बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल करने को मजबूर होंगे। इस दौरान आकाश सिंह, सुषमा सिंह, छोटे सिंह, मोहम्मद जैनुल, जैतून, नन्हे, जसकरन, सुशील आदि खाताधारक अपनी-अपनी पासबुकों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें