फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानें बंद  कराने के लिए प्रदर्शन

Tue, 18 Apr 2017 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शराब की दुकानें बंद 
विज्ञापन

कराने के लिए प्रदर्शन
मोहल्ले वालों का प्रदर्शन, एसडीएम को दिया ज्ञापन
शहर के गोटैय्याबाग मोहल्ले में वाल्मीकि दलित बस्ती के सामने देसी शराब का ठेका और अंग्रेजी शराब, बीयर की दुकान हटाने की मांग को लेकर मोहल्ले के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सोमवार की शाम प्रदर्शन करने के बाद मंगलवार को एसडीएम को ज्ञापन देकर शराब दुकानों को हटाने की मांग की। 
ज्ञापन में मोहल्ले के लोगों ने कहा कि गोला रोड स्थित वाल्मीकि बस्ती मुख्य मार्ग पर अवैध तरीके से बीयर और देसी शराब की दुकान संचालित की जा रही है। यह दुकानें मानक को दरकिनार कर खोली गई हैं। ठेके से 40 मीटर दूरी पर मातृ छाया हास्पिटल, नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और बस्ती के अंदर कैंब्रिज स्कूल गौटैय्या बाग वाल्मीकि बस्ती में चलाया जा रहा है। इसी जगह वाल्मीकि मंदिर और आश्रम स्थित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की कि जल्दी से जल्दी दोनों ठेकों का लाइसेंस रद् कर शराब और बीयर की दुकानें बंद कराई जाएं। ज्ञापन देने वाले लोगों में कुलदीप, शिवराम, बीरू, महंत रवि, कुसमा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष शामिल रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें