फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बारिश से बर्बाद फसलों के मुआवजे के लिए किया प्रदर्शन

Sat, 17 Oct 2026 12:33 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
तहसील परिसर में गन्ने के पौधे के साथ प्रदर्शन करते भाकियू के पदाधिकारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। बारिश से बर्बाद फसलों का मुआवजा दिलाने समेत किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष कुलवंत सिंह जोशन की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में गन्ना मूल्य बढ़ाने, बकाया भुगतान दिलाने, सस्ती दर पर आलू का बीज उपलब्ध कराने और यूरिया व डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की गई।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीजल, खाद, कीटनाशक, सिंचाई और कृषि मजदूरी की लागत लगातार बढ़ रही है। प्राकृतिक आपदाओं और बाजार की अनिश्चितताओं से किसानों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। ऐसे में किसानों को उपज का लाभकारी मूल्य और समय पर सरकारी सहायता मिलना जरूरी है।
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान जिला महासचिव रेशम सिंह, सर्वजीत सिंह सैनी, अनुराग मिश्रा, मोहम्मद उस्मान, राहुल वर्मा, अनिल वर्मा, संजीव सिंह, राजेश शुक्ला, हकीम खान और प्रवीण कुमार समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें