फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बकरी के अधखाए शव के साथ किया प्रदर्शन

Mon, 21 Jul 2025 11:28 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
संपूर्णानगर वन रेंज पर ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
संपूर्णानगर। वन रेंज के कृष्णानगर के मझरा पश्चिम में बालपुर मजरा निवासी ग्रामीण बकरी का अधखाया शव लेकर रेंज कार्यालय पहुंच गए और जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि चार माह की गर्भवती बकरी घारी में बंधी थी और तेंदुए ने सुबह चार बजे उस पर हमला कर दिया और उसको खेत में उठा ले गया। बकरी का आधा हिस्सा भी तेंदुआ खा गया। सूचना देने के बाद पांच बजे वनकर्मी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बाघ व तेंदुआ हमलावर हो रहे हैं, जिससे मजदूरी करने के साथ परिवार का पालन-पोषण करने में दिक्कतें आ रही हैं।
विज्ञापन

वन विभाग से मृतक मवेशियों का मुआवजा दिलाए जाने की मांग भी ग्रामीणों ने की है। वन दरोगा पुष्पक सिंह ने बताया कि तत्काल मुआवजे का कोई प्रावधान नहीं है और शिकायती पत्र पर टीम ने मौका-मुआयना किया है। तेंदुए के पगचिह्न मिले हैं। मृतक बकरी का पोस्टमॉर्टम करवाकर उसकी रिपोर्ट भी उच्चाधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें