फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बकाया भुगतान के लिए चंदपुरा क्रय केंद्र पर प्रदर्शन

Tue, 11 Nov 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
चंदपुरा गन्ना क्रय केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। स्रोत : किसान
विज्ञापन
रमियाबेहड़। खंभारखेड़ा चीनी मिल की ओर से गन्ना भुगतान न करने से आक्रोशित किसानों ने सोमवार सुबह चंदपुरा क्रय केंद्र पर तौल का बहिष्कार करते हुए प्रदर्शन किया। किसानों ने कहा कि जब तक बकाया भुगतान नहीं होगा तब तक तौल का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते हुए किसान राजेश मौर्य, हरिशंकर मिश्र, कमलेश राज, राज कुमार आदि ने बताया कि खंभारखेड़ा चीनी मिल किसानों का समय से भुगतान नहीं किया जाता है, जबकि भुगतान को लेकर किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी, गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश को शिकायती पत्र भेज चुके हैं। किसानों ने कहा कि जब तक चीनी मिल प्रशासन उनका संपूर्ण बकाया भुगतान नहीं होगा, तब तक वे गन्ने की आपूर्ति न देकर तौल का बहिष्कार करते रहेंगे।
किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी को ज्ञापन भेजकर वर्ष 2025 -26 की पेराई सत्र में चंदपुरा को ऐरा गोविंद शुगर में आवंटित करने की मांग की है।
जिला गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि समय पर बकाया भुगतान न देने पर चीनी मिलों पर कार्रवाई की जा चुकी है। चंदपुरा का मामला प्रधानी चुनाव के चलते हवा दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें