फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: शिव मंदिर कॉरिडोर के लिए दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू

विज्ञापन
अलीगंज मार्ग पर एसडीएम से वार्ता करते दुकानदार,पूर्व विधायक विनय तिवारी एवं भाजपा नेता प्रीति व
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर के लिए प्रशासन ने जिला पंचायत की दुकानों का ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया है। विरोध में अलीगंज मार्ग स्थित नगर पालिका परिषद और मेला मैदान के दुकानदारों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। एसडीएम के आश्वासन पर दोपहर बाद लोग माने।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह शिव मंदिर परिक्षेत्र में जिला पंचायत की दुकानों का ध्वस्तीकरण एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता की नेतृत्व में शुरू कर दिया गया। इधर अलीगंज मार्ग पर आंबेडकर तिराहे के निकट ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित दुकानों के दुकानदारों और मेला मैदान के दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंदकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में भाजपा नेता डॉ. प्रीति वर्मा, पूर्व विधायक विनय तिवारी, विधानसभा चुनाव के निर्दलीय प्रत्याशी रहे सिद्धार्थ शुक्ला और प्रभात वाजपेई सहित नगर के तमाम लोग पहुंचे।
तहसील प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए डॉ. प्रीति वर्मा ने कहा कि शिव मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर प्रभावशाली लोगों के भवन खड़े हैं। उनपर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, बल्कि गरीब और कमजोर दुकानदार हटाए जा रहे हैं। दोपहर बाद एसडीएम के आश्वासन पर दुकानदार व जनप्रतिनिधि माने और धरना-प्रदर्शन समाप्त किया। लोगों ने कहा शिव मंदिर कॉरिडोर भव्य एवं दिव्य बने, लेकिन किसी के साथ पक्षपात न हो। पूरा कार्य निष्पक्षता और पारदर्शिता से किया जाए।
विज्ञापन






ये है विरोध का कारण
कॉरिडोर का नक्शा सार्वजनिक करने में प्रशासनिक अधिकारियों की टालमटोल, प्रशासन द्वारा भूमि अधिग्रहण की स्थिति स्पष्ट न करना, दुकानदारों को रोजी रोटी का जरिया खो जाने की चिंता, मिल डायवर्जन रोड पर मेला मैदान की साइड का ही अधिग्रहण, शिव मंदिर से चंद कदमों की दूरी पर प्रभावशाली लोगों के भवनों को ध्वस्तीकरण में न लेना।




एसडीएम ने मंगलवार तक का मांगा समय
दुकानदारों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने कॉरिडोर का नक्शा पूर्व विधायक विनय तिवारी, भाजपा नेता डॉ. प्रीति वर्मा एवं सिद्धार्थ शुक्ला के व्हाट्सएप पर दिया। कॉरिडोर के संभावित स्वरूप की होर्डिंग लगवाने और दुकानदारों को विस्थापित करने के मांग पर निर्णय के लिए एसडीएम ने मंगलवार तक का वक्त मांगा।




कॉरिडोर का नक्शा सार्वजनिक कर दिया गया है। किसी के साथ किसी भी प्रकार का पक्षपात नहीं होगा। प्रभावित हो रहे प्रत्येक व्यक्ति को विस्थापित करने की पूरी योजना है। कॉरिडोर निर्माण में सभी शासन और प्रशासन का सहयोग करें।
विनोद कुमार गुप्ता, एसडीएम गोला



नहीं सुनवाई होगी तो खटखटाएंगे मुख्यमंत्री का दरवाजा
मेला मैदान में गारमेंट के दुकानदार निर्दोष वाजपेई का कहना है कि जब दुकान नहीं होगी तो घर परिवार कैसे चलेगा। फिर सुनवाई नहीं हुई तो दुकानदार मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहेंगे।
निर्दोष वाजपेयी

कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट में रिट दाखिल की है

नगर पालिका की 43 नंबर दुकान के दुकानदार कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि उनके बड़े बेटे की किडनी खराब है। वे पहले से ही परेशान है। अब यह समस्या आ पड़ी है। इसके लिए उन्होंने हाई कोर्ट में वाद दायर किया है।
कृष्ण गोपाल शर्मा

दुकान से ही होती है गुजर-बसर
जिला पंचायत की जमीन पर तीन पीढि़यां से मकान बनाकर रह रहे परसराम ने बताया कि दो बेटे दो बहू सहित आठ लोगों का परिवार है। जलपान की दुकान करके गुजर बसर होती थी। वह भी छिन गया है।
परसराम

अलीगंज मार्ग पर एसडीएम से वार्ता करते दुकानदार,पूर्व विधायक विनय तिवारी एवं भाजपा नेता प्रीति व

अलीगंज मार्ग पर एसडीएम से वार्ता करते दुकानदार,पूर्व विधायक विनय तिवारी एवं भाजपा नेता प्रीति व

अलीगंज मार्ग पर एसडीएम से वार्ता करते दुकानदार,पूर्व विधायक विनय तिवारी एवं भाजपा नेता प्रीति व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें