फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी से बिजली सप्लाई ध्वस्त

Sat, 21 May 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
अांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली न होने से बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग
विज्ञापन

जगह-जगह गिरे बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर
शुक्रवार की रात आई तेज आंधी से गिरे पेड़ों की चपेट में आकर शहर समेत गांवों की बिजली सप्लाई ध्वस्त हो गई। शहर के कई मोहल्लों में बिजली के पोल उखड़ गए और ट्रांसफार्मर भी धड़ाम हो गए। इससे शहर की बिजली व्यवस्था ऐसी चरमराई कि 24 घंटे बाद भी कई मोहल्लों की बिजली सप्लाई बहाल नहीं की जा सकी। कुछ मोहल्लों की तो शनिवार की देरशाम करीब आठ बजे सप्लाई बहाल हो सकी। वहीं सैकड़ों गांवों में बिजली सप्लाई ठप होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा है। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी दिन भर बिजली लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे। 
शहर में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे तेज आंधी आने के साथ मौसम ने करवट बदली, जिसके चलते बिजली सप्लाई काट दी गई। आंधी-बारिश थमने के बाद बिजली व्यवस्था ऐसी चरमराई कि जगह-जगह गिरे बिजली के खंभों से रास्ते जाम हो गए। डीसी रोड, कलक्ट्रेेट, अस्पताल रोड, मिश्राना, रोडवेज बस अड्डा, जंगलीनाथ मंदिर रोड आदि पर बिजली लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा है। गढ़ी रोड, आनंद टाकीज रोड पर भी बिजली के तार टूटकर गिरे। इससे रात भर शहर अंधेरे में रहा। दूसरे दिन शनिवार को सुबह से ही लोगों में बिजली पानी के लिए हाहाकार मचा रहा। वहीं बिजली अधिकारियों के मोबाइल नंबर पर बात करना आसान नहीं हुआ, क्योंकि उपभोक्ताओं के सवालों से तंग आकर जेई समेत विभागीय अधिकारियों ने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए। शनिवार की शाम तक शहर में बिजली सप्लाई बहाल नहीं हो सकी, तो लोग नई बस्ती उपकेंद्र पर चक्कर लगाते रहे। शाम करीब आठ बजे शहर के कुछ मोहल्लों में बिजली सप्लाई बहाल हो गई, लेकिन अस्पताल रोड सहित कुछ मोहल्लों में रविवार तक सप्लाई चालू करने की बात विभागीय अधिकारी कर रहे थे। 
विज्ञापन


33 केवीए लाइन चालू पर 11 केवीए खराब
शहर और गांवों में 33 केवीए लाइनों को नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन ज्यादातर स्थानों पर 11 केवीए लाइनें और पोल टूटने से सप्लाई बाधित हुई है। छाउछ ट्रांसमिशन के एसडीओ विप्लव श्रीवास्तव ने बताया कि शहर और देहात के सभी उपकेंद्रों को 33 केवीए की सप्लाई मिल रही है, लेकिन 11 केवीए लाइनें खराब होने से बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। 

आंधी में पेड़ों के टूटने से बिजली लाइनों को भारी नुकसान पहुंचा हैै। शहर में करीब 50 फीसदी लाइनों को दुरुस्त कर लिया गया है। शेष स्थानों पर काम जारी है। रविवार तक पूरे शहर की बिजली सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। 
-राहुल शर्मा, एसडीओ टाउन

रेल यातायात व्यवस्था लड़खड़ाई
लखीमपुर खीरी। आंधी और पानी का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ा है। हरगांव से मैलानी के बीच जहां कंट्रोल फेल रहा, वहीं कई जगहों पर तारों के टूट जाने से पेपर कॉशन देकर ट्रेनों को चलाया गया। जिससे ट्रेनें करीब आधे घंटे देरी से चलीं।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात तेज आंधी और पानी से रेल यातायात संचालन प्रभावित रहा। हरगांव-मैलानी के बीच कंट्रोल खराब हो गया, जिससे विभागीय कर्मचारी ठीक करने में जुटे रहे, लेकिन शनिवार की दोपहर बाद तक कंट्रोल ठीक नहीं हो सका। जिससे ट्रेनों के संचालन में काफी दिक्कत हुईं। इसके अलावा भंसड़िया और देवकली-संसारपुर के पास तार टूट गए। जिससे ट्रेनों को पेपर कॉशन देकर चलाया गया। लगभग सभी ट्रेनों करीब आधे घंटे देरी से चलीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें