चित्रगुप्त सभा ने सोमवार को डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। ज्ञापन में गंगसरा में हुए सड़क हादसे में मरे सभी छह लोगों के परिवार वालों को मुआवजा देने की मांग की है।
चित्रगुप्त कायस्थ सभा ने मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन के माध्यम से बताया है 12 दिसंबर को शहर लखीमपुर के मोहल्ला नौरंगाबाद से एक बारात जिला शाहजहांपुर के ग्राम गंगसरा में गई थी। रात्रि में लगभग 11.00 बजे उत्तर प्रदेश परिवहन निगम शाहजहांपुर डिपो की बस बारात समारोह में शामिल लोगों पर चढ़ गई थी। इस दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई थी। चित्रगुप्त सभा ने बताया कि मृतकों के परिवार की हालत काफी दयनीय है और किसी के पास आय का कोई साधन नहीं है। घायल लोग धनाभाव के चलते उपचार नहीं करा पा रहे हैं। मांग की कि मृतकों को 25-25 लाख और घायलों को 5-5 लाख रुपये मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष वेद प्रकाश, महामंत्री राजेश श्रीवास्तव, शशिकांत, डॉ.रमेश, सुरेशचंद और दिनेश चंद आदि शामिल थे।
शिवकुमार गौड़