फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 10 लाख तक कैशलेस इलाज की मांग की

Wed, 29 Jul 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
एमएलसी को ज्ञापन देते बार संघ पदाधिकारी। स्रोत: बार संघ
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। सेंट्रल बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने स्नातक एमएलसी इंजी. अवनीश सिंह को पत्र देकर अधिवक्ताओं और उनके परिवारों के लिए 10 लाख रुपये तक कैशलेस चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को सौंपे पत्र में अधिवक्ताओं ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सेवा में कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा दी है। वेतनभोगी होने के बावजूद कर्मचारियों को इसका लाभ मिल रहा है, जबकि अधिवक्ता अवैतनिक हैं और प्रतिदिन की कमाई से अपना व परिवार का भरण-पोषण करते हैं। महंगाई के दौर में चिकित्सा काफी महंगी है और प्रत्येक अधिवक्ता व उसका परिवार इसका खर्च वहन नहीं कर सकता।
अधिवक्ताओं ने सरकार से उनके हित में 10 लाख रुपये तक मुफ्त कैशलेस इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने और एमएलसी से यह मुद्दा सदन में उठाने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष रामकुमार गौतम, महामंत्री संदीप अवस्थी, जगबीर सिंह भदौरिया, वीरेंद्र कुमार सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें