राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन में बोलते प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण वर्मा
गोला गोकर्णनाथ। राष्ट्रीय किसान शक्ति संगठन की मासिक बैठक में चीनी मिलें चलने से पहले 500 रुपये गन्ना मूल्य निर्धारित करने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि बिना भुगतान चीनी मिल नहीं चलने दी जाएगी।
सहकारी गन्ना विकास समिति प्रांगण में हुई बैठक में प्रदेश अध्यक्ष पटेल कृष्ण वर्मा ने कहा कि बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड की जिले में स्थित चीनी मिलों का अब तक भुगतान नहीं हो सका है। भुगतान न करने पर चीनी मिल नहीं चलने दी जाएगी। किसान नेता राम सिंह वर्मा ने कहा कि चीनी मिल बंद करने के बजाय किसान संगठित होकर हजारों की संख्या में चीनी मिल का घेराव करें। तभी गन्ना भुगतान की समस्या हल हो सकेगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष संतोष सिंह को पदोन्नति कर मंडल संगठन मंत्री, मनोज कुमार फौजी को जिलाध्यक्ष, जय सिंह यादव को कुंभी ब्लॉक उपाध्यक्ष और परमेश्वर दिन वर्मा को संगठन मंत्री अनिल कुमार वर्मा को नगर उपाध्यक्ष, राधेश्याम वर्मा को न्याय पंचायत अध्यक्ष जीवनलाल वर्मा को ग्राम अध्यक्ष गुरु प्रसाद वर्मा को ग्राम उपाध्यक्ष रामनिवास वर्मा को ग्रंट नंबर 11 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता शहमीर खां ने और संचालन शिवदयाल वर्मा ने किया।