फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ओपीएस बहाली की मांग, काली पट्टी बांधकर किया काम

विज्ञापन
काली पट्टी बांधकर विरोध में खड़े शिक्षक। स्रोत- शिक्षक प्रदर्शन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) के बैनर तले शिक्षकों और कर्मचारियों ने सोमवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। विकास भवन में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन

अटेवा के जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्य ने बताया कि एनपीएस-यूपीएस के प्रावधानों का अटेवा लगातार विरोध करता आ रहा है। इसके लिए संघर्ष का बिगुल फूंक दिया गया है। रविवार को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार सभी शिक्षक और कर्मचारियों ने सोमवार को कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने एनपीएस और यूपीएस का विरोध कर पुरानी पेंशन बहाली के लिए मांग उठाई।
प्रांत संगठन मंत्री और जिला संरक्षक संदीप वर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी है। आगामी पांच दिन काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि 26 सितंबर को पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर एनपीएस और यूपीएस से मुक्ति और पुरानी पेंशन बहाली की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें