फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: ब्याज सहित बकाया गन्ना भुगतान कराने की मांग

Thu, 09 Jul 2026 11:16 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
गोला में एसडीएम को ज्ञापन देते किसान यूनियन के पदाधिकारी। स्रोत: संगठन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। भारतीय किसान यूनियन (अमन संधू) के पदाधिकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर बकाया गन्ना भुगतान ब्याज सहित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमनदीप सिंह संधू के नेतृत्व में एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में कहा है कि बजाज चीनी मिल की ओर से किसानों का लंबित गन्ना मूल्य ब्याज सहित अविलंब भुगतान कराया जाए, ताकि आर्थिक तंगी से जूझ रहे अन्नदाता को राहत मिल सके।
भीरा और पलिया को जोड़ने वाले गोला-कुकरा मार्ग का आगामी सावन माह में कांवड़ श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भारी वाहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए सड़क का तत्काल चौड़ीकरण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

महरताला गांव से लोहिया पुल तक की जर्जर सड़क को मंडी समिति के कार्यक्षेत्र से हटाकर तत्काल लोक निर्माण विभाग को स्थानांतरित किया जाए ताकि इसका उच्चस्तरीय पुनर्निर्माण हो सके। साधन सहकारी समितियों पर लगने वाली लंबी लाइनों से किसानों को मुक्ति दिलाने के लिए खतौनी (भू-अभिलेख) के आधार पर पात्रता के अनुसार पूरी यूरिया खाद एक ही बार में उपलब्ध कराई जाए। अन्यथा संगठन आंदोलन करेगा।
इस मौके पर जितेंद्र पटेल, उत्तम यादव, राकेश वर्मा, रामकुमार वर्मा, राकेश यादव, प्रदीप, राजेंद्र प्रसाद, अफरोज, संजीप, रजनीश मौजूद रहे।
======
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें