फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: क्रिकेट, बैडमिंटन और फुटबॉल किट की डिमांड

Tue, 05 May 2026 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
स्पोर्ट्स की दुकान से खरीदारी करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। खेलकूद से जुड़े सामान की मांग तेजी से बढ़ने लगी है। स्कूलों में छुट्टियां शुरू होते ही खिलाड़ियों और युवाओं को खेल के लिए अधिक समय मिल रहा है, इसका सीधा असर बाजार पर दिखाई दे रहा है। क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी जैसे खेलों की किट खरीदने के लिए दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ बढ़ रही है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि इस सीजन मेंखेल सामग्री की बिक्री में उछाल आया है। मांग को देखते हुए उन्होंने पहले से ही गोदामों में पर्याप्त स्टॉक जमा कर रखा है। खासतौर पर क्रिकेट बैट, लेदर व टेनिस बॉल, बैडमिंटन रैकेट और शटल, स्पोर्ट्स शूज, लोवर और टी-शर्ट की बिक्री ज्यादा हो रही है।
दुकानदार विनोद के अनुसार, स्कूल के छात्र-छात्राएं अभी से अपनी जरूरत का खेल सामान खरीद रहे हैं। बच्चों से लेकर युवाओं तक में फिटनेस और खेल के प्रति रुचि बढ़ने से बाजार में सकारात्मक माहौल बना हुआ है। इससे व्यापारियों के चेहरे पर भी खुशी साफ झलक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेल सामग्री की अनुमानित कीमतें (रुपयों में)

क्रिकेट बैट: 800 - 4000 रुपये

लेदर बॉल : 250 - 800 रुपये
टेनिस बॉल (डिब्बा) : 300 - 900 रुपये
बैडमिंटन रैकेट : 500 - 2500 रुपये
शटल कॉक (डिब्बा) : 300 - 1200 रुपये

फुटबॉल : 400 - 2000 रुपये
हॉकी स्टिक : 700 - 3000 रुपये
स्पोर्ट्स शूज : 800 - 3500 रुपये

लोवर/ट्रैक पैंट: 400 - 1500 रुपये

टी-शर्ट (स्पोर्ट्स): 250 - 1000 रुपये
कैरम बोर्ड : 600 - 2000 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें