गोला में एसडीएम को ज्ञापन देते लोग। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। दलित पैंथर संगठन के लोगों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर बाघ के हमले में मरने वाली बालिका के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दिलाने की मांग की है।
मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में संगठन के लोगों ने कहा है कि मैलानी जंगल से सटे गावों में बाघ के आतंक से जंगल के आसपास के ग्रामों के लोग बहुत ज्यादा परेशान हैं। चार अगस्त की शाम 14 वर्षीय जानकी पुत्री राकेश निवासी बलारपुर थाना मैलानी की बाघ के हमले से जान चली गई।
बच्ची के परिवारजनों के भरण-पोषण के लिए सरकार से एक करोड़ रुपये की धनराशि दिलाई जाए। इस मौके पर मनोज कुमार, विमल राय गौतम, सचिन सिंह, नितिन, राजेश कुमार, दीपक कुमार, खूबचंद आदि मौजूद रहे। संवाद