फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएसबी जवान की मौत की सीबीआई जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एसएसबी सिपाही दीपेंद्र अवस्थी को प्रताड़ना और खुदकुशी के लिए प्रेरित करने के मामले में मृतक सैनिक के परिजनों के साथ ही जिला अधिवक्ता संघ ने सीबीआई से जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल कोर्ट के वकील राजकिशोर अवस्थी ने एसएसबी के जवान दीपेंद्र की मृत्यु के मामले में कोतवाली पुलिस की जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाया है।
मामले में जिला अधिवक्ता संघ ने वकीलों की बैठक के बाद इसे गंभीर प्रकरण बताया, महामंत्री अजय कुमार पांडेय ने बताया चिकित्सकों और अधिकारियों ने मिलीभगत करते हुए लखीमपुर खीरी निवासी एसएसबी जवान दीपेंद्र अवस्थी को खुदकुशी के लिए मजबूर किया था। मामले में पिता राजकिशोर अवस्थी की तहरीर पर कोर्ट के आदेश से कोतवाली पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज किया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की।
अधिवक्ता संघ सभागार में जंग बहादुर सिंह की अध्यक्षता में वकीलों ने बैठक करते हुए पूरे प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की मांग और दोषी अधिकारियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान हरिशंकर शुक्ल, सौरभ दीक्षित, विजय राज, विष्णु गोपाल सक्सेना, मोहम्मद इशहाक, अरविंद कुमार तिवारी, जय प्रकाश गिरि, मोहम्मद उमर सिद्दीकी, सुधीर कुमार शुक्ल, अनुज कुमार शुक्ल, अरविंद कुमार सिंह और सिद्धार्थ वाजपेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें