फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले देरी पर सफाई फिर भाजपा पर बोला हल्ला

Mon, 19 Dec 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सपा सरकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने लैपटॉप, कन्या धन और शादी अनुदान का वितरण किया
विज्ञापन

लैपटाप की आपूर्ति न मिलने से तमाम विद्यार्थी मायूस लौटे
 कल्याणकारी योजनाओं के वितरण कार्यक्रम में चार घंटे देर से पहुंचे जिले के प्रभारी मंत्री रियाज अहमद ने कहा कि अधिकारियों से तालमेल में कमी होने के कारण देरी हुई। उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 100 डायल सेवा शुरू करने में देश में उत्तर प्रदेश पहला राज्य बन गया है, जिससे आम लोगों को फायदा होगा। नोटबंदी पर भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला बोलते हुए कहा कि इससे प्रदेश में विकास की रफ्तार कम हुई है। गेहूं के आयात को टैक्स फ्री करने के निर्णय पर भी सरकार को घेरा। 
प्रमोद पैलेस में जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत एससी/एसटी, पिछड़ा, सामान्य और अल्पसंख्यक वर्ग की शादी अनुदान के करीब 500 लाभार्थियों को बुलाया गया। वहीं माध्यमिक शिक्षा विभाग ने लैपटॉप और कन्या विद्या धन वितरण के लिए 500 विद्यार्थियों को बुलाया। प्रभारी मंत्री/मत्स्य पालन एवं सार्वजनिक उद्यम रियाज अहमद ने कन्या विद्या धन की लाभार्थियों को चेक बांटे। शादी अनुदान के लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिए। लैपटॉप की खेप न मिलने से पिछले साल के बचे दो लैपटॉप वितरित किए गए। जबकि 250 विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण के लिए कार्यक्रम में बुलाया गया था। लिहाजा अन्य विद्यार्थी मायूस होकर लौट गए। कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य रवि प्रकाश वर्मा ने कहा कि समाज और देश में आ रहे बदलाव के बारे में विचार रखे। कार्यक्रम में विधायक उत्कर्ष वर्मा, रामसरन, सुनील कुमार लाला, विनय तिवारी, पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी, एमएलसी शशांक यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष बंशीधर राज, अनीता यादव, डीएम आकाशदीप, सीडीओ अमित सिंह बंसल, जिला समाज कल्याण अधिकारी ओपी सिंह, एकीकृत जनजाति विकास के परियोजना अधिकारी यूके सिंह, डीआईओएस डॉ ओपी गुप्ता, एसपी मनोज कुमार झा मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बैंक की लाइन में लगे वृद्ध की मौत पर साधा निशाना
प्रभारी मंत्री रियाज अहमद ने शारदानगर में बैंक से रुपये निकालने गए वृद्ध की मौत का जिक्र करते हुए भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने नोटबंदी के बाद हालात पर कहा कि लोग जहां थे वहीं खड़े हैं। लाइन खत्म होने का नाम नहीं ले रही। 
 
अखिलेश की तारीफ में पढ़ी शायरी
प्रभारी मंत्री रियाज अहमद ने अखिलेश सरकार की तारीफों के पुल बांधे। यही नहीं रुके, उन्होंने अखिलेश की तारीफ में शायरी पढ़ते हुए कहा कि हजारों साल नर्गिस अपनी बेनूरी पर रोती है, बड़ी मुश्किल से पैदा होता है गुलशन में दीदारे चमन। 
विज्ञापन

 
...तो पंचायत राज विभाग के लैपटॉप से बचाई लाज
कार्यक्रम में 250 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण के लिए बुलाया गया, जिनमें सिर्फ दो को ही लैपटॉप दिया गया। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि लखनऊ से लैपटॉप की खेप नहीं मिल सकी। कार्यक्रम में किरकिरी से बचने के लिए डीआईओएस ने पंचायत राज विभाग के ग्राम पंचायत अधिकारियों को बांटने के लिए आए लैपटॉप में से कुछ मंगा लिए। कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री के हाथों से कुछ छात्रों यही लैपटॉप वितरित कराए गए, जिन्हें फोटो सेशन के बाद वापस ले लिया गया। डीआईओएस डॉ ओपी गुप्ता ने बताया कि लखनऊ से 1640 लैपटॉप मिलने हैं, लेकिन कार्यक्रम से ठीक पहले एजेंसी ने लैपटॉप भेजने से मना कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें