फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने मारा छापा, दो युवकों को उठाकर ले गई साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। इलाके में दिल्ली पुलिस ने छापा मारते हुए दो युवकों को पकड़ा है। बताया जाता है कि दोनों युवक ट्रैक्टर दिल्ली से चुराकर लाए थे। साथ में एक ट्रॉली भी थी हालांकि ट्रॉली तो नहीं मिली, लेकिन ट्रैक्टर पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस दोनों को अपने साथ लेकर गई है। मामले में पलिया पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने पलिया इलाके में छापामारी की। पुलिस के अनुसार दिल्ली से दो चोर ट्रैक्टर ट्रॉली चुराकर यहां लाए हैं। जिनकी तलाश में पुलिस ने कई जगह छापामारी की। हालांकि इस छापामारी की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई। छापा के दौरान पुलिस ने एक घर से ट्रैक्टर बरामद किया वहीं बताया जाता है कि कई कबाड़ की दुकानों पर भी पुलिस ने छापामारी की। कटी ट्रॉली बरामद होने की सूचना भी मिल रही है। ट्रैक्टर बरामद होने के साथ ही पुलिस ने दो लोगों को पकड़ा है जिनको वह अपने साथ दिल्ली लेकर गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें