पलिया की संपूर्णानगर रोड पर मृत पड़ा हिरन।
पलियाकलां। पलिया रेंज की संपूर्णानगर मार्ग पर सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे एक हिरन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में हिरन की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
उधर, सूचना पर पलिया रेंजर रमेश चंद्र मौर्य अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। तीन डॉक्टरों के पैनल से उसका पीएम कराया गया। पीएम के बाद शव को दफन करा दिया गया है। घटना में शामिल वाहन की तलाश वन विभाग ने शुरू कर दी है। संवाद